फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand eight district on weather high alert

उत्तराखंड: इन आठ जिलों में सोमवार को होगी भारी बारिश, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील 

Sun, 01 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand eight district on weather high alert
rain

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। संबंधित विभागों ने भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तैयारी चाक चौबंद कर ली हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी में भी तड़के तीन बजे से छह बजे तक कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं रात आठ बजे के बाद एक बार देहरादून में बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ जिलों में जारी हुआ अलर्ट

uttarakhand eight district on weather high alert
rain
मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के आठ जिलों पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके तहत 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि आठ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश के मद्देनजर सरकार को भी सूचना भेज दी गई है। सरकार ने भी आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed