फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand education department promotion 43 senior administrative officer become chief administrative office

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन...43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जारी आदेश में कहा कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand education department promotion 43 senior administrative officer become chief administrative office
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिक्षा विभाग में 43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदोन्नति की गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय हुई काउंसिलिंग के बाद इनकी विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनाती की गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जारी आदेश में कहा कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के बाद इनकी विभिन्न कार्यालयों में तबादला एक्ट एवं शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती की गई। आदेश में यह भी कहा गया है कि इनकी पदोन्नति अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं, पदोन्नति छोड़ने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नियमावली के अनुसार कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि तय समय में कार्यभार ग्रहण न करने पर पदोन्नति खुद ही रद्द मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कॉरिडोर की तैयारी...हटेगा बस स्टैंड, जान्ह्वी मार्केट के प्रभावितों के लिए बनेगा कॉम्प्लेक्स

इन्हें मिली पदोन्नति
शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सुनील कुमार, राकेश मोहन सकलानी, प्रमोद काण्डपाल, हरीश चंद्र रमोला, पुष्पा उप्रेती, महादेव मैठाणी, ज्योति कुमार पांडे, इंद्रा डिमरी, गणेश सिंह गड़िया, जगदंबा शाह, सुनीता उनियाल सहित 43 लोगों को पदोन्नति मिली है।

इन अधिकारियों के कार्यालयों में मिली तैनाती
शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को देहरादून के डोईवाला, कालसी और रायपुर, हरिद्वार के नारसन, चमोली के कर्णप्रयाग, नंदानगर, पोखरी, ज्योर्तिमठ, पौड़ी के बीरोंखाल, कोट, टिहरी के देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, उखीमठ, अल्मोड़ा के भैसियाछाना, हवालबाग, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, धौलादेवी, चौखुटिया, ऊधमसिंह नगर के खटीमा, नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकाण्डा, कोटाबाग, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़ के विण, धारचूला, बेरीनाग, मुनस्यारी में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed