{"_id":"69a02122d2bb8e2a410d9072","slug":"uttarakhand-education-department-officers-promotion-held-today-see-list-here-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन, नौडियाल रिटायरमेंट के दो दिन पहले बने शिक्षा निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन, नौडियाल रिटायरमेंट के दो दिन पहले बने शिक्षा निदेशक
Thu, 26 Feb 2026 04:03 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:03 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शासन ने सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले विभाग का निदेशक बनाया है। नौडियाल दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बेसिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शासन ने पदोन्नत करते हुए विभाग का निदेशक बनाया है। वहीं, पांच अन्य अधिकारियों की संयुक्त निदेशक से अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में कहा, विभागीय पदोन्नति चयन समिति की सिफारिश पर अपर शिक्षा निदेशक एवं प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल की निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है।
विज्ञापन
जबकि संयुक्त शिक्षा निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पदमेंद्र सकलानी और परमेंद्र कुमार की अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नत अधिकारी महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा के कार्यालय में योगदान प्रस्तुत करेंगे। पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला: नाम दीपक था तो बुलाया नहीं, 'मोहम्मद' जोड़ा तो वे इफ्तार पार्टी में बुला रहे
नौडियाल दो दिन के लिए बने शिक्षा निदेशक
बेसिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शासन ने सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले विभाग का निदेशक बनाया है। नौडियाल दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।