{"_id":"5c4c2ec7bdec22735e2d4721","slug":"uttarakhand-education-department-big-action-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
Sat, 26 Jan 2019 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 26 Jan 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
भूपिंदर कौन औलाख
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने अल्मोड़ा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को देहरादून निदेशालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने इसके आदेश भी जारी कर दिए। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा जगमोहन सोनी पर अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगा था। शुक्रवार शाम को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पिथौरागढ़ जाते वक्त अल्मोड़ा में कुछ देर के लिए रुके थे।
विज्ञापन
वहां पर अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों ने जगमोहन सोनी की शिकायत की थी। कई विद्यालय प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने के एवज में सोनी पैसों की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार सुबह डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने सचिवालय पहुंच कर उनको संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन