फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand economy, growth rate reached from -4.42 to 6.13 percent

Economy Growth: कोरोना काल में चौपट हुई उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी, पर्यटन सेक्टर में तेजी से सुधार

Fri, 10 Jun 2022 02:54 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी , अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 02:54 PM IST
सार

कोरोनाकाल के बाद राज्य ने विकास एवं निर्माण से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से फोकस किया। जिला योजना में 40 प्रतिशत धनराशि आजीविका बढ़ाने वाली योजनाओं पर खर्च की गई। अवस्थापना कार्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन की तेजी, पर्यटन कारोबार और सेवा से जुड़े क्षेत्रों के विस्तार से अर्थव्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन
Uttarakhand economy, growth rate reached from -4.42 to 6.13 percent
पैसा - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना काल में चौपट हुई उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौट रही है। राज्य की आर्थिकी की धुरी माने जाने वाले पर्यटन सेक्टर में तेजी से सुधार होता दिखाई दे रहा है। अर्थ एवं संख्या विभाग के आर्थिक विकास दर के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रचलित भावों संशोधित आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की विकास दर जो कोरोनकाल में 2020-21 के दौरान शून्य से नीचे -4.42 प्रतिशत तक गिर गई थी। उसके 2021-22 में 6.13 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। यह 2018-19 में राज्य की 6 प्रतिशत विकास दर से भी अधिक है।  
विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या विभाग के अपर निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंत का कहना है कि कोरोनाकाल के बाद राज्य ने विकास एवं निर्माण से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से फोकस किया। जिला योजना में 40 प्रतिशत धनराशि आजीविका बढ़ाने वाली योजनाओं पर खर्च की गई। अवस्थापना कार्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन की तेजी, पर्यटन कारोबार और सेवा से जुड़े क्षेत्रों के विस्तार से अर्थव्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ गया है। 2020-21 में यह 234660 करोड़ रह गया था, लेकिन 2021-22 में यह बढ़कर 253832 करोड़ हो चुका है। प्रतिव्यक्ति आय में भी इजाफा कोरोनाकाल के दौरान 2020-21 में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय का संशोधित अनुमान 188000 रुपये आंका गया। 2021-22 में इसके 196,000 तक बढ़ने का संशोधित अनुमान लगाया गया है। 

पर्यटन कारोबार में तेजी रही तो और दिखेगा सुधार

आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि राज्य के पर्यटन कारोबार में यही तेजी रही तो राज्य की अर्थव्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के ही आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के मुताबिक, कोरोना के कारण राज्य के पर्यटन क्षेत्र को करीब आठ हजार करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई थी। इतना ही नहीं होटल कारोबार से जुड़े करीब ढाई लाख लोगों की नौकरियां चली गईं थी। इसके अलावा जीएसटी व नान जीएसटी से होने वाली आमदनी में भी भारी कमी आई थी।

आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था की दिखेगी पूरी तस्वीर

राज्य सरकार 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश होगी। इस रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति और अर्थव्यवस्था के बारे में पूरी तस्वीर दिखाई जाएगी। साथ ही रिपोर्ट उन क्षेत्रों की स्थिति से पर्दा उठाएगी, जो राज्य की आर्थिकी के लिए खासे अहम हैं।

ये भी पढ़ें...हैरतअंगेज साजिश: युवक के सिर से निकल रहा था मुर्गे का खून, पुलिस भी खा गई धोखा, कपड़ा उठते ही धरा गया बहुरूपिया

यह है स्थिति 

वर्ष            विकास दर        प्रतिव्यक्ति (रुपये)
2019-20     4.30             188000
2020-21     -4.42             182,000
2021-22     6.13              196000 
(आंकड़े संशोधित अनुमान पर आधारित। स्रोत: अर्थ एवं संख्या विभाग)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed