फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Economy grew 24 times per capita income increased 17 times

Uttarakhand: राज्य की आर्थिक तस्वीर...24 गुना हुई अर्थव्यवस्था, 17 गुना हो गई प्रतिव्यक्ति आय

Mon, 05 Aug 2024 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2024 09:11 PM IST
सार

सोमवार से देहरादून के एक होटल में राज्य की आय और संबंधित अनुमानों पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय लेखा प्रभाग के अपर महानिदेशक संजय ने किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Economy grew 24 times per capita income increased 17 times
राज्य की आय और संबंधित अनुमानों पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24वें साल में उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 24 गुना बढ़ चुका है, जबकि प्रतिव्यक्ति आय 17 गुना हो चुकी है। सांख्यिकीय एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू हुई कार्यशाला में उत्तराखंड के अधिकारियों ने राज्य अर्थव्यवस्था की यह तस्वीर रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य आय अनुमानों के आंकलन के विषय में विषयवार विस्तृत प्रशिक्षण से सांख्यिकीय अधिकारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों का आह्वान किया कि राज्य एवं जिला आय के अनुमानों के आंकलन की बारीकियों पर चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से शंका-समाधान करें। अपर सचिव नियोजन विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि डाटा संग्रहण और विश्लेषण तकनीक को बेहतर बनाने में कार्यशाला की भूमिका काफी अहम है।
विज्ञापन


Kedarnath: रेस्क्यू का पांचवा दिन...1401 यात्रियों को निकाला, ड्रोन से की रेकी, लिंचोली में मिला एक और शव

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे नियोजन प्रक्रिया एवं साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में मदद होगी। उन्होंने उत्तराखंड की आर्थिक विकास यात्रा को रखा। बताया कि उत्तराखंड राज्य के गठन के समय अर्थव्यवस्था का आकार 14501 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 346000 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय 15285 से बढ़कर 24 वर्षों में 2023-24 से बढ़कर 2.60 लाख रुपये हो चुकी है।

निदेशक अर्थ एवं संख्या निदेशालय सुशील कुमार ने राष्ट्रीय लेखा प्रभाग, राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय तथा तमिलनाडु, हरियाणा, मध्यप्रदेश, असम, पंजाब, मिजोरम, उत्तराखंड तथा केंद्र शासित लद्दाख के अधिकारियों का कार्यशाला में स्वागत किया। अर्थ एवं संख्या विभाग के अपर निदेशक पंकज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय लेखा प्रभाग अंकिता सिंह समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed