{"_id":"616eebc6cdd112768a0dd40c","slug":"uttarakhand-disaster-news-four-lakh-rupees-compensation-will-give-to-dead-people-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड आपदा: सीएम धामी की घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार लाख रुपये की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड आपदा: सीएम धामी की घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार लाख रुपये की मदद
Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में उन्हें एक लाख नौ हजार और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि प्रदेश में बड़ी आपदा आई है, जिसमें जनहानि के साथ ही पशु हानि भी हुई है। आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में उन्हें एक लाख नौ हजार और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार की मदद दी जाएगी। जिन लोगों के घरों में पानी घुसकर सामान बहा है, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। आपदा में कृषि को भी काफी नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने आपदा से हुए नुकसान की चिंता की है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand Rain and Floods: कुमाऊं में काल बनकर बरसे बादल, अलग-अलग जगहों पर अब तक 37 लोगों की मौत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी मंगलवार शाम पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद करीब सवा छह बजे रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित लोगों से नुकसान और मदद के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जलभराव से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। घरों में पानी भरने से सारा सामान बर्बाद हो गया है और मेहनत से बनाया गया मकान गिरने की स्थिति में आ गया है। सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से अधिक से अधिक आर्थिक मदद दी जाए।
विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रुद्रपुर क्षेत्र में काफी तबाही हुई है। हर जगह पानी भरा है। पूर्व सभासद ललित मिगलानी ने बताया कि बारिश से हुए जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। पानी घरों में भरने के बाद लोगों को पुलिस प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सुरक्षित निकाल रहीं हैं। सीएम ने दो जगहों पर आपदा प्रभावितों का हाल जाना। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम रंजना राजगुरू, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
एनडीआरएफ के जवानों का किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संजयनगर खेड़ा में राहत एवं बचाव अभियान में जुटे एनडीआरएफ के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि आपदा के समय लोगों का बचाव करने के लिए उतरी टीमें बधाई की पात्र हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने भी जवानों की हौसलाअफजाई की। उत्साहित जवानों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाई।
ड्रेनेज की समस्या के लिए बनाएंगे प्लान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले सालों की रिकॉर्ड बारिश से चार गुना अधिक बारिश हुई है। अभी आपदा का समय चल रहा है। इसके बाद ड्रेनेज की समस्या को हल करने के लिए प्लान बनाएंगे। इससे पहले किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि नदी, नालों पर हुए अतिक्रमण की वजह से जिले में विभिन्न जगहों पर बाढ़ और जलभराव की स्थितियां आई हैं। लिहाजा अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।