फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster in Pithoragarh: 23 Roads Blocked in pithoragarh, army Vehicle Stuck

उत्तराखंड: बंद पड़ी 23 सड़कों को नहीं खोल पा रहा है प्रशासन, सीमा पर जा रहे सेना के वाहन भी फंसे  

Thu, 23 Jul 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jul 2020 11:18 PM IST
सार

  • सड़कों के बंद होने से 27 हजार की आबादी को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना 
  • 21 घंटे से बंद थल-मुनस्यारी सड़क, सीमा को जा रहे सेना के वाहन भी फंसे रहे 

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster in Pithoragarh: 23 Roads Blocked in pithoragarh, army Vehicle Stuck
सेना के वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश से पिथौरागढ़ में 17 और चंपावत में छह सड़कें बंद चल रही हैं। इससे करीब 27 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सड़कों को खोलने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण थल-मुनस्यारी समेत जिले की 23 सड़कों के बंद होने से करीब 27 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। उधर, हरड़िया में लगातार हो रहे भू-कटाव और नया बस्ती के पास लगातार हो रही बारिश के कारण थल मुनस्यारी सड़क पिछले 21घंटे से बंद चल रही है। सड़क के बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं।
विज्ञापन


इस कारण सीमा की ओर जा रहे सेना के ट्रक भी दिन भर फंसे रहे। सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने हरड़िया और नया बस्ती का निरीक्षण कर लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र सड़क खोलने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सड़क खोलने के लिए मशीनें नहीं होने पर लोनिवि पर बिफरे। उन्होंने बोल्डरों को हटाने के लिए इंतजाम करने को कहा। इस दौरान उन्होंने नया बस्ती और हरड़िया के कटाव से प्रभावित गट निवासी खुशाल सिंह के मकान का निरीक्षण भी किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बंद पड़ी सड़कें :
थल-मुनस्यारी, छिरकिला- जम्कू, तवाघाट- सोबला, मदकोट- तोमिक, सोसा- सिर्खा, गलाती- रमतोली, मदकोट- फाफा, नाचनी- भैंसकोट, सोसा-सिर्खा, छिरकिला- जम्कू, पौड़ी-घटकूना, मदकोट- मुनस्यारी, बंगापानी- जाराजीबली, गलाती-रमतोली, तल्लाघोरपट्टा-जैंती, संगौड़-दशौली दानू, मुनस्यारी- मिलम सड़क बंद चल रही है। उधर चंपावत में किमतोली-रौसाल, छिलकाछीना-थुवामौनी-सिमलखेत, बाराकोट-बर्दाखान, बाराकोट लिंक-खोला सुनार, गौड़ी-किमतोली और खटोली मल्ली सड़क बंद है।  

Trending Videos

बारिश के चलते अमोड़ी में दो आवासीय भवनों को खतरा

चंपावत जिले के अमोड़ी में भारी बारिश के चलते दो आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। भवन स्वामियों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी और एनएच के ईई एलडी मथेला को ज्ञापन भेज मकान की सुरक्षा की मांग की है।

अमोड़ी निवासी जगदीश सिंह और गुमान सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से उनके मकान को खतरा हो गया है। कहा कि एनएच पर बनाए गए कलवर्ट से बहने वाले पानी का रुख मकान की ओर हो गया है।

इससे उनके मकान को तो खतरा हुआ ही है, साथ ही उपजाऊ खेत और खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आम और लीची के कई पेड़ भी बरसाती पानी के बहाव में बह गए। परेशान भवन स्वामियों ने कलवर्ट में पुलिया बनाने और मकान की सुरक्षा की मांग की है। 

दोबाट के पास ग्रिफ ने सड़क मार्ग खोल लोगों को दी राहत

पिथौरागढ़ विकासखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। इस कारण लोगों के साथ ही सेना के जवानों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। ग्रिफ के मजदूरों ने बुधवार देर रात 12 दोबाट के पास सड़क खोल दी थी। बृहस्पतिवार सुबह व्यास घाटी को लगभग 15 गाड़ियों में लोग गांव में पूजा करने को रवाना हुए।

कैलास मानसरोवर मार्ग दोबाट ग्रिफ कैंप के पास पिछले पांच दिन से बंद है। दोबाट पुल के पास सड़क बंद होने से व्यास घाटी के 14 गांव के लोग पूजा में नहीं जा पा रहे हैं। चौदास और दारमा घाटी 30 गांवों के लोगों के साथ ही आईटीबीपी और सेना के जवानों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि दोबाट ग्रिफ कैंप के पास ग्रिफ सड़क खोल तो रही है। लेकिन लगातार पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से सड़क बार बार बंद हो रही है।

उधर तवाघाट-सोबला और तवाघाट-लिपुलेख सड़क को ग्रिफ के कर्मचारी खोलने का प्रयास कर रहे हैं।  कनज्योति नारायण आश्रम सड़क को हिमखोला में पांगु निवासी गौतम सिंह और गांव के लोगों ने लोनिवि के कर्मचारियों ने मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से हिमखोला गाड़ का पानी की दिशा मोड़कर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed