फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disabled voters will get help in voting in Lok Sabha elections through Saksham app

उत्तराखंड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम एप से मिलेगी वोटिंग में मदद

Fri, 15 Mar 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

Lok sabha Elections 2024: बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन
Uttarakhand Disabled voters will get help in voting in Lok Sabha elections through Saksham app
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप चुनाव में मददगार बनेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इसकी तैयारियां परखीं।

विज्ञापन


बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम एप के जरिये बूथ लेवल असिस्टेंट, व्हीलचेयर, डंडी-कंडी जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूकता के लिए डोर टु डोर कैंपेन चलाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम एप से जोड़ा जाए। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट आवेदन को व्यापक प्रचार प्रचार किया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की मतदान ड्यूटी में लगने वाले समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों के सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत वोट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर के रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Elections 2024: आचार संहिता लागू होते ही सरकारी संपत्तियों से हटेंगे झंडे और बैनर, ये होंगे बदलाव

शेडो एरिया पोलिंग स्टेशन पर दें नेटवर्क
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.पुरुषोत्तम ने प्रदेश में नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी बैठक ली। उन्होंने बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं वीआई आदि नेटवर्क की दृष्टि से शेडो एरिया पोलिंग स्टेशनों को शीघ्र से शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को सर्विस प्रोवाइडर्स को शेडो एरिया में पड़ रहे मतदान केंद्रों की लैटीट्यूड-लॉगीट्यूड सहित पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया से भी मतदान को बढ़ाएं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.पुरुषोत्तम ने अधिक से अधिक मतदान कराने और प्रचार-प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध कराने का प्लान तैयार रहे। प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed