फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dhami government emphasis on Hindutva agenda in election year

उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर, समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी

Tue, 21 Mar 2023 04:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Mar 2023 04:52 PM IST
सार

सरकार के एक के बाद एक सामने आ रहे फैसले बता रहे हैं कि चुनावी साल में उसका हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर रहेगा। इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सीएम धामी के उस बयान से समझा जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Dhami government emphasis on Hindutva agenda in election year
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

धामी सरकार के लिए वर्ष 2023-24 चुनावी परीक्षा का भी साल है। नवंबर में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं और 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव में होगी। एक तरह से धामी सरकार के लिए यह चुनावी तैयारी का साल है।

विज्ञापन


सरकार के एक के बाद एक सामने आ रहे फैसले बता रहे हैं कि चुनावी साल में उसका हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर रहेगा। इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सीएम धामी के उस बयान से समझा जा सकता है, जिसमें उन्होंने एलान किया कि जुलाई तक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन


Kedarnath: लगातार बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें, पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ खिसककर पैदल रास्ते पर आई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट तैयार करने के अभियान में जुटी है। जनता से सुझाव प्राप्त करने के बाद अब समिति इन्हें छांटने और समान नागरिक संहिता के लिए उपयोगी सुझावों की सूची तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि समिति समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में शामिल अयोध्या के राम मंदिर को लेकर हिंदुओं की भावनाओं को जगाने की कोशिश भी सरकार की ओर से होती दिखाई दे रही है। सीएम ने एलान किया है कि उनकी सरकार अयोध्या में एक अतिथिगृह बनाएगी, ताकि राज्य के लोग जब वहां जाएं तो उन्हें आवासीय सुविधा प्राप्त हो। इसके लिए उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक एकड़ जमीन मांगी है।

यूपी सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। राज्य संपत्ति विभाग को सीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि जैसे ही भूमि आवंटित होगी, उस पर भवन निर्माण शुरू हो जाए। जाहिर है कि इस काम को सीएम धामी इसी साल कर लेना चाहते हैं।

राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सरकार पहले ही सख्त कानून बना चुकी है। अब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर इसका जन-जन तक प्रचार करने का जिम्मा डाला गया है। पार्टी ने बूथ स्तर तक सरकार के जिन बड़े फैसलों को लोगों तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की है, उसमें धर्मांतरण रोकने का कानून सबसे ऊपर है।

जोर पकड़ेगा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नारा
केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों और मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम की कायाकल्प योजना के जरिये प्रदेश में भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नारा बुलंद करेगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, ये नारा और जोर पकड़ेगा। इसके साथ ही धामी सरकार मानसखंड गलियारे में शामिल मंदिरों में अवस्थापना सुविधाओं की योजनाओं में तेजी लाएगी। यह तेजी हरिद्वार में हर की पैड़ी गलियारा बनाने की योजना में भी दिखाई देगी। इन सभी योजनाओं को धामी सरकार ने अपनी सर्वोच्च प्राथमकिता में शामिल किया है और हाल ही में पेश बजट में इसका प्रमुखता से जिक्र किया गया है। हिंदू और स्थानीय लोक उत्सवों को बढ़ावा देकर भी इस एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed