फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand dgp file review petition.

मानवाधिकार हनन 29 को अपना पक्ष रखेंगे DGP

Fri, 19 Feb 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand dgp file review petition.

मातहत के मानवाधिकार हनन के मामले में शासन से जांच के आदेश के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीजीपी बीएस सिद्धू ने राज्य मानवाधिकार आयोग में रिव्यू पिटिशन दाखिल कर अपना पक्ष रखने की मांग की। आयोग ने डीजीपी का पक्ष सुनने के लिए 29 फरवरी की तारीख मुकर्रर की और तब तक जांच को स्थगित करने को कहा है।

विज्ञापन


विगत पांच जनवरी को सस्पेंड दरोगा निर्विकार सिंह की शिकायत पर आयोग ने शासन को डीजीपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। दो दिन पहले सरकार ने डीजीपी के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी को जांच अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन


शासन द्वारा आदेश जारी करने के ठीक एक दिन बाद डीजीपी आयोग की शरण में पहुंचे और दलील दी कि जिन शिकायतों पर जांच कराने का आदेश हुआ है, उन्हें लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहले ही रिट खारिज कर चुकी है। आयोग के चेयरमैन जस्टिस जैन ने बताया कि शिकायतकर्ता और डीजीपी दोनों को पेश होकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed