फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand destination for pilgrimage and adventure tourism 10 percent of tourists coming from Gujarat

Uttarakhand: तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन के लिए उत्तराखंड सबसे बेहतर, गुजरात से पहुंचते हैं 10 प्रतिशत पर्यटक

Mon, 16 Jan 2023 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों में गुजरात का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रिकॉर्ड किए गए अनुमानों के अनुसार उत्तराखंड में कुल घरेलू पर्यटकों में गुजरात का हिस्सा लगभग 10 प्रतिशत है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand destination for pilgrimage and adventure tourism 10 percent of tourists coming from Gujarat
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आने वाले कुल देशी पर्यटकों में 10 प्रतिशत गुजरात से आते हैं। रविवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से राजकोट के क्रिस्टल मॉल में अल्टीमेट उत्तराखंड थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को उत्तराखंड में तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में पर्यटन विकाlस परिषद के निदेशक (विपणन एवं प्रचार) सुमित पंत और जनसंपर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी ने लोगों को पर्यटन संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों में गुजरात का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रिकॉर्ड किए गए अनुमानों के अनुसार उत्तराखंड में कुल घरेलू पर्यटकों में गुजरात का हिस्सा लगभग 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यटन संबंधित सवालों का जवाब देने वाले लोगों को उत्तराखंड के यादगार लम्हे, हस्त निर्मित पेंटिंग, बाल मिठाई दी गई। सुमित पंत, निदेशक (विपणन एवं प्रचार) ने बताया कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों के अलावा वेलनेस, योग सब कुछ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अप्रैल-मई से फिर शुरू हो सकती हैं समूह-ग भर्तियां, UKSSSC को मिल सकती है इन परीक्षाओं की कमान

राज्य में नैनीताल, मसूरी, कॉर्बेट नेशनल पार्क, औली के अलावा केदारनाथ, बदरीनाथ, ऋषिकेश व हरिद्वार जैसे तीर्थस्थल हैं। ऋषिकेश में गंगा में रिवर राफ्टिंग और टनकपुर में शारदा नदी, केदारकांठा और चंद्रशिला जैसी कुछ आकर्षक चोटियों की ट्रेकिंग, औली की कुछ सुरम्य ढलानों के माध्यम से स्कीइंग, पंचेश्वर और नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में बर्ड वॉचिंग, केबल-कार की सवारी पर्यटक आनंद ले सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed