फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand dalit molestation case reached PMO.

PMO पहुंचा उत्तराखंड में दलितों के उत्पीड़न का मामला

Fri, 01 Jan 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand dalit molestation case reached PMO.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे जौनसार बावर क्षेत्र में दलितों के उत्पीड़न का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


सांसद तरुण विजय की अगुवाई में दलितों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिला और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल दौलत कुंवर व सरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि जौनसार बावर क्षेत्र में दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे  हैं और राज्य सरकार उत्पीड़न में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। उलटे अत्याचार के शिकार दलितों के साथ ही अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश करने से रोका

uttarakhand dalit molestation case reached PMO.

प्रतिनिधिमंडल ने यह आरोप भी लगाया कि क्षेत्र के दलितों को कालसी ब्लाक में मंदिर में प्रवेश करने से भी रोका गया था।  प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि इस प्रकरण को लेकर वे राज्यपाल से भी मिले थे। फिर भी दलितों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को सौपा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है जो दुर्भाग्यपूर्ण भी है। आश्वासन दिया कि प्रकरण से प्रधानमंत्री को अवगत कराने के साथ ही गृह मंत्रालय के जरिए जांच करायी जाएगी। दूसरी ओर सांसद तरुण विजय ने कहा कि यदि क्षेत्र के दलितों पर अत्याचार बंद नहीं हुए तो इसके नतीजे भयानक होंगे।

जाति आधार पर भेदभाव संविधान का अपमान है। साथ ही यह भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही पीड़ित दलितों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed