{"_id":"59ddea494f1c1b98678b5261","slug":"uttarakhand-cut-vat-and-cess-on-petro-product-news-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई कटौती को लेकर गलती से ट्वीट कर बैठे 'मंत्रीजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई कटौती को लेकर गलती से ट्वीट कर बैठे 'मंत्रीजी'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और महाराष्ट्र के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्वीटर अकाउंट से हुए ट्वीट के बाद यह खबर आग की तरह फैल गई, लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
ट्वीट के मुताबिक राज्य में पेट्रोल और डीजल में 2 प्रतिशत सेस और 2 प्रतिशत वैट के कटौती की जाने की सूचना दी गई। इसके बाद से खबरों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने की खबरें चलने लगी। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली।
दरअसल मंत्रीजी के अकाउंट से गलती से यह जानकारी पोस्ट कर दी गई। जिसे बाद में हटा दिया गया।