फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CS directs use modern technology-satellite images for assessment of property damage compensation

Uttarakhand: सीएस के निर्देश, संपत्ति क्षति मुआवजे के आकलन के लिए आधुनिक तकनीक-सेटेलाइट चित्र का उपयोग करें

Wed, 27 Aug 2025 11:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Aug 2025 11:54 PM IST
सार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि सर्च ऑपरेशन्स को जारी रखा जाए और इसमें नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand: CS directs use modern technology-satellite images for assessment of property damage compensation
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि संपत्ति क्षति मुआवजे का आकलन करने के लिए आधुनिक तकनीक और सेटेलाइट चित्रों का उपयोग किया जाए। इसके लिए यूकॉस्ट की सहायता से जल्द आकलन किया जाए। इसके अलावा लापता लोगों के लिए सिविल डेथ के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए। विदेशी लापता लोगों (नेपाली मूल के श्रमिक एवं विदेशी पर्यटक) के लिए भी सिविल डेथ के प्रमाणीकरण की निर्धारित प्रक्रिया को शुरू किया जाए।

विज्ञापन


यह निर्देश सीएस बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में आपदा प्रभावितों क्षेत्रों, विशेषकर धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन्स को जारी रखा जाए और इसमें नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यूएसडीएमए को पिछले वर्षों में किए गए सभी अध्ययनों और संकलित डाटा का विश्लेषण करा कर भी उपयोग में लाने को कहा। सीएस ने डीजी यूकॉस्ट को प्रदेश की सभी ग्लेशियरों और ग्लेशियर झीलों और उनके रास्ते में पड़ने वाले मोरेन और बोल्डर्स आदि का तत्काल विश्लेषण करते और उनसे संभावित खतरे का आकलन के लिए मॉड्यूल तैयार को करने को कहा। उन्होंने इसके लिए संबंधित सभी वैज्ञानिक संगठनों को शामिल कर टीम तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: गुप्ता बंधुओं में से सिर्फ एक से हो सकी ED की पूछताछ, 24 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी टीम

प्रीफैब भवन तैयार किया जाए, शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनवाएं
सीएस ने प्रभावित क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए तत्काल प्रीफैब भवन तैयार किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि आपदा से लोगों के प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नष्ट हो गए होंगे। इसके लिए शीघ्र बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर तत्काल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग को सचिव को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अस्थायी झील में डूबे हिस्से के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लिए अन्य पैदल और वैकल्पिक मार्गों को भी दुरूस्त किया जाए। कहा कि मुख्य सड़क मार्ग बाधित होने से प्रभावित क्षे़त्र के साथ ही उससे आगे के भी पूरे क्षेत्र में फल, सब्जी उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए बाजार की समस्या खड़ी हो गयी है। उन्होंने सचिव कृषि को निर्देश दिए कि उत्तराखंड हॉर्टीकल्चर बोर्ड और मंडी परिषद प्रभावित क्षेत्रों में उत्पादों की खरीद सुनिश्चित करें।

आजीविका की दिशा में भी कार्य किए जाने की आवश्यकता
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रभावितों की आजीविका की दिशा में भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एप्पल मिशन, कीवी मिशन और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना, होम स्टे जैसी विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रभावितों की आजीविका में सहायता के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। इस दौरान सचिव गृह शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव डॉ.एसएन पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed