{"_id":"63ac0f9a6909f76757112174","slug":"uttarakhand-crime-news-loot-in-khanna-rice-mill-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: राइस मिल में बदमाशों का तांडव, चौकीदार पर वार कर किया अधमरा, पैसे लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: राइस मिल में बदमाशों का तांडव, चौकीदार पर वार कर किया अधमरा, पैसे लूटकर हुए फरार
Wed, 28 Dec 2022 03:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मिल मालिक ने बुधवार सुबह चौकीदार को अधमरी हालत में देख घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
खन्ना राइस मिल में लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा की खन्ना राइस मिल में घुसकर बदमाशों ने तांडव मचाया। बदमाशों ने चौकीदार साधा सिंह(70) पर हमला कर अधमरा कर दिया। इसके बाद वहां से हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Haldwani: रेलवे भूमि पर सीमांकन को लेकर उबाल, सड़कों पर उतरे महिलाओं-बच्चों समेत हजारों लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मिल मालिक ने बुधवार सुबह चौकीदार को अधमरी हालत में देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मिल मालिक संजीव खन्ना ने बताया कि मिल से 65 हजार रुपये के साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब है। मिल में तोड़ फोड़ भी की गई है। सूचना पर सीओ ओम प्रकाश, कोतवाल धीरेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घायल चौकीदार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीओ का कहना है कि मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चौकीदार के होश में आने के बाद उससे बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।