फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: kashipur Mehal singh murder case Revealed

Kashipur: महल सिंह हत्याकांड का खुलासा, षड्यंत्र रचने वाला मुनीम प्रभजोत सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 04:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 04:21 PM IST
सार

स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह की 13 अक्टूबर को घर में अखबार पढ़ते समय हत्या कर दी गई थी। भतीजे कर्मपाल सिंह ने कनाडा में रह रहे एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काले पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: kashipur Mehal singh murder case Revealed
काशीपुर में महल सिंह हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। स्टोन क्रशर में हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विवाद के चलते कनाडा में रह रहे हैं एनआरआई ट्रांसपोर्टर ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। मामले में लोकल स्तर पर षड्यंत्र रचने वाले शूटरों को पनाह देकर रेकी करवाने वाले स्टोन क्रशर के मुंशी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 बोर का एक पिस्टल, 2 खोखे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत

विज्ञापन
स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह की 13 अक्टूबर को घर में अखबार पढ़ते समय हत्या कर दी गई थी। भतीजे कर्मपाल सिंह ने कनाडा में रह रहे एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काले पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद मंगलवार को डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी उधमसिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह, एसपी क्राइम अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से घटना का कोतवाली में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि महल सिंह का हरजीत सिंह से स्टोन क्रेशर में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। हरजीत को लगता था कि उसे स्टोन क्रशर में पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। इसी दुश्मनी को लेकर उसने किराए के शूटरों के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की साजिश स्थानीय स्तर पर गुलजारपुर गांव निवासी प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत सिंह ने रची।

इस समय कनाडा में रह रहे हरजीत का काशीपुर का सारा काम प्रभजोत ही देखता है। प्रभजोत हरजीत के साथ मिलकर स्टोन क्रशर लगाना चाहता है। स्टोन क्रशर का मालिक बनने के लालच ने उसे हत्यारोपी बना दिया। बताया कि हरजीत के भेजे हुए किराए के शूटरों को प्रभजोत ने ही गाड़ी उपलब्ध कराई थी।

रेकी करने में मदद की और हत्या की पूरी साजिश रची। जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यह एक इंटरनेशनल षड्यंत्र है, जिसका हमारी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी की ओर से 50 हजार का इनाम दिया जाएगा। जब पुलिस ने आरोपी प्रभजोत को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर दो फायर किए । बाद में किसी तरह पुलिस ने उसे बंजारी गेट के पास जंगल से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी हरजीत सिंह कनाडा में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करता है । इस घटना में उसी तरह का गिरोह शामिल है जिस तरह के गिरोहों ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना को लेकर पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली गई है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा । इस षड्यंत्र में शामिल गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर और सुखदेव सिंह उर्फ सेवी को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed