{"_id":"6a945e01d4b42e63f101ed41","slug":"uttarakhand-cm-dhami-says-unrecognised-madrasas-will-be-shut-down-anti-encroachment-drive-to-continue-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान
Sun, 30 Aug 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:16 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि सरकार बिना मान्यता के चल रहे सभी मदरसों को बंद कराएगी। मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेने के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड को लागू करना होगा।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में अधिकतर मदरसे शिक्षा विभाग से बिना मान्यता लिए चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के मदरसों को बंद किया जाएगा। वहीं, राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
कुआंवाला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा कि सरकार बिना मान्यता के चल रहे सभी मदरसों को बंद कराएगी। मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेने के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड को लागू करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पहले भी कह चुकी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी
विज्ञापन
एक बार फिर से दोहराया जा रहा है कि बिना मान्यता के मदरसों को चलने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 13 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।