फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand COVID-19 News Today 26 August: 25 infected found and No Death

Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को 25 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Thu, 26 Aug 2021 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Aug 2021 08:16 PM IST
सार

प्रदेश में गुरुवार को छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन
Uttarakhand COVID-19 News Today 26 August: 25 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 21 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 324 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 320 सक्रिय मामले थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कराने की अनिवार्यता समाप्त, अब केंद्रों पर सीधे लगवाएं टीका
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 18125 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली और हरिद्वार में दो-दो, चंपावत में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में आठ, पौड़ी में पांच और पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342843 हो गई है। इनमें से 329090 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।

कैंप में 4500 लोगों को लगी वैक्सीन

हरिद्वार में डैम किडजी स्कूल प्रांगण में स्कूल प्रबंधन एवं राजलोक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 14 दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 4500 व्यक्तियों को कोविड की पहली एवं दूसरी डोज लगाई गई। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की ओर से कैंप में भूमिका निभाने वाले अध्यापिकाओं एवं सोसायटी के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया।

शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए अनेक सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। संस्थाओं की ओर से कैंप लगाए जा रहे हैं। डैम किडजी स्कूल की ओर से राजलोक कॉलोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों के सहयोग से 14 दिन शिविर लगाया।

व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश मल्होत्रा ने प्रधानाध्यापिका डॉ. चित्रा शर्मा के पहल की सराहना की। डा. चित्रा शर्मा ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पाहवा, ओम प्रकाश विरमानी, राजलोक वेलफेयर सोसायटी से बृजमोहन राणा, राजेश शुक्ला, बृज सुयाल, सत्येंद्र यादव, प्रमोद कुमार और निशाकांत शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed