फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Update 51 New Infected Patient Found in state

Uttarakhand Corona Update: फिर बढ़ रहा कोरोना, 51 नये संक्रमित मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा केस आए सामने

Thu, 06 Apr 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:09 PM IST
सार

Uttarakhand Corona Update: सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड नियमों का पालन कर सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Update 51 New Infected Patient Found in state
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 44 संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 417 सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन


India Nepal Border: झूलापुलों के पास बनी हेल्थ डेस्क, नेपाल जाने वाले भारतीयों की हो रही कोविड जांच
विज्ञापन


इसमें 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 44, अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार जिले में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि 55 संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 98 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से घबराएं नहीं, सतर्कता और सावधानी बरतें

सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड नियमों का पालन कर सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हेल्थ फॉर ऑल थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। गैर संक्रामक रोगों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। उचित खान पान, नियमित व्यायाम अपनाने व भोजन में तेल,चीनी, नमक की कम मात्रा और पौष्टिक खाद्य पदार्थाे का इस्तेमाल कर स्वस्थ रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed