फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Border: Covid Testing of Indians done during going to Nepal

India Nepal Border: झूलापुलों के पास बनी हेल्थ डेस्क, नेपाल जाने वाले भारतीयों की हो रही कोविड जांच

Thu, 06 Apr 2023 08:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/झूलाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/झूलाघाट Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

भारतीय सीमा से बिना मास्क के आने और जाने वाले लोगों को स्वास्थ्य कर्मी और नेपाल सशस्त्र बल के जवान मास्क देकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
India Nepal Border: Covid Testing of Indians done during going to Nepal
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद भारत में अभी जांच शुरू नहीं हुई है जबकि नेपाल क्षेत्र में भारत से जाने वाले लोगों की नियमित कोविड जांच की जा रही है। नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे झूलापुलों और चौकियों के पास हेल्थ डेस्क बनाकर कोविड जांच शुरू कर दी है। सीमा पर अब तक तीन कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन


भारतीय सीमा से बिना मास्क के आने और जाने वाले लोगों को स्वास्थ्य कर्मी और नेपाल सशस्त्र बल के जवान मास्क देकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश में नववर्ष और बैसाखी के लिए नेपाल आने वाले प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नेपाल का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: राज्य में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग के सूचना अधिकारी विपिन लेखक का कहना कि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बैसाखी मनाने के लिए भारत में रोजगार के लिए गए नेपाली नागरिक स्वदेश लौट रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भारत से आने वाले सभी नागरिकों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया गया है।

बैतड़ी के सीएमओ योगेश भट्ट ने बताया कि संक्रमित नेपाली नागरिकों को होम आइसोलेशन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पिथौरागढ़ के सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना जांच के लिए शासन से कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। शासन से निर्देश मिले तो जांच शुरू की जाएगी।

नहीं बिक रहे मास्क और सैनिटाइजर
पिथौरागढ़। कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी पिथौरागढ़ जिले में लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कम रहे हैं। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जनक जोशी ने बताया कि पहले के मुकाबले मास्क और सैनिटाइजर की मांग कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed