फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown: PPE kit making Starts by textile Businessman in Uttarakhand

Coronavirus Lockdown: उत्तराखंड में शुरू हुआ पीपीई किट बनाने का काम, अन्य प्रदेशों में भी होगी सप्लाई 

Wed, 01 Apr 2020 03:00 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Apr 2020 03:00 AM IST
सार

  • लॉकडाउन में कारोबार बंद होने पर टेक्सटाइल कंपनियां अब बना रहीं पीपीई किट
  • देहरादून के पटेलनगर और सेलाकुई में किया जा रहा निर्माण, जल्द पूरी होगी डिमांड

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown: PPE kit making Starts by textile Businessman in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तराखंड में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट बनाने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश में स्थापित टेक्सटाइल और स्पोर्ट्स वियर बनाने वाली कंपनियों ने पीपीई किट का उत्पादन शुरू किया है। इस किट का इस्तेमाल कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ करते हैं, जिससे संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण टेक्सटाइल कारोबार बंद होने से प्रदेश में स्थापित टेक्सटाइल उद्योगों ने पीपीई किट का उत्पादन शुरू कर दिया है। देहरादून के पटेलनगर और सेलाकुई में स्थापित जीबी केसी और इंफेंट इक्यूपर्स कंपनी पीपीई किट बना रही है। बता दें कि स्वाथ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुुसार पीपीई किट में चश्मे, फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स, गाउन, हैड एंड शू कवर शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में लगभग 3500 पीपीई किट का स्टॉक उपलब्ध है। उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर इसके उत्पादन से प्रदेश की डिमांड तो पूरी हो ही जाएगी साथ ही अन्य प्रदेशों में भी सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 से अधिक फार्मा कंपनी बना रहीं सैनिटाइजर

प्रदेश में दो सौ से अधिक फार्मा कंपनियां स्थापित हैं। इनमें अधिकतर कंपनियां दवाईयों का उत्पादन करती हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बाजार में सैनिटाइजर की काफी डिमांड बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए सरकार ने 65 से अधिक फार्मा कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने की अनुमति दे दी है।

देश में पीपीई किट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए प्रदेश में टेक्सटाइल कंपनियों ने पीपीई किट का उत्पादन शुरू कर दिया है। जो भी उद्योग आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करना चाहते हैं वे अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed