फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown : Foreign Tourist can go to their country Now

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में फंसे विदेशी लौट सकेंगे अपने देश, विदेश मंत्रालय से लेनी होगी अनुमति

Tue, 31 Mar 2020 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 11:39 PM IST
सार

  • शासन ने डीएम को अधिकार दिए, विदेश मंत्रालय से लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown : Foreign Tourist can go to their country Now
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में फंसे विदेशी यात्रियों के लिए सरकार अपनी सीमाओं को खोलेगी। शासन ने विदेशियों को सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दे दी है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। वे विदेश मंत्रालय से निर्देश प्राप्त करने के बाद ही विदेशी यात्रियों को राज्य की सीमा से बाहर जाने की इजाजत देंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संकट के चलते प्रदेश की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य की ही नहीं, जिलों की सीमाएं भी पूरी तरह सील कर दी गई हैं। इन हालातों के बीच राज्य में फंसे विदेशी यात्रियों ने अपने मुल्क लौटने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने दूतावासों के माध्यम से अनुरोध किया है। इस संबंध में पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल के जिलाधिकारियों ने शासन से विदेशी यात्रियों के लिए अनुमति मांगी थी। इस पर गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए। संयुक्त सचिव गृह ओमकार सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, विदेशी यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने की अनुमति देने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विदेशी पौड़ी जिले में

लेकिन केवल उन्हीं विदेश यात्रियों को चालक समेत सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की इजाजत होगी, जिन्हें विदेश मंत्रालय से अनुमति होगी। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे इस संबंध में विदेश मंत्रालय से निर्देश प्राप्त करने के बाद ही कार्रवाई करेंगे।

प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 1200 विदेशी पौड़ी जिले में फंसे हैं। स्वर्गाश्रम में वे बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अलावा नैनीताल में 14, अल्मोड़ा में 81, चंपावत में नौ के अलावा उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जिले में भी विदेशी यात्रियों के फंसे होने की सूचना है। ये सभी विदेशी यात्री अपने मुल्क लौटने के लिए अपने दूतावास, विदेश मंत्रालय और स्थानीय जिला प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed