फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : Flowers being wasted due to non-arrival of customers, unable to pay laborers

Uttarakhand Lockdown : ग्राहक न आने से बर्बाद हो रहे फूल, नहीं निकल पा रहा लेबरों का भी खर्चा

Thu, 09 Apr 2020 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Apr 2020 11:05 AM IST
सार

  • मार्च अप्रैल में शादियां ज्यादा होने से खूब होती थी नर्सरियों की कमाई

विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : Flowers being wasted due to non-arrival of customers, unable to pay laborers
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में भले ही सरकार ने नर्सरी संचालकों को छूट प्रदान की हो, लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं हो पा रहा है। ग्राहक न आने के कारण नर्सरी सूनी पड़ी हुई है और फूल फेंकने पड़ रहें हैं। यहीं नहीं ग्राहक न मिलने के कारण लेबरों को भी जेब से वेतन देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण मजदूर तबका तो परेशान है ही। नर्सरी संचालकों पर भी इसका सीधा असर पड़ा हुआ है। नर्सरी को प्रदेश सरकार की ओर से बंद नहीं किया गया है। उन्हें लॉकडाउन में छूट दे रखी है। लेकिन इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


वह इसलिए कि लॉकडाउन के कारण न तो लोग नर्सरियों तक पहुंच रहे हैं और न ही कोई शादी हो रही है। मार्च, अप्रैल और मई यह वह समय होता है, जब नर्सरी संचालकों की खूब कमाई होती है। क्योंकि इस समय शादियों का सीजन होता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण अधिकतर शादियां रद्द हो गई है, जिससे कि नर्सरी से कोई फूल नहीं खरीद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रोटी में नर्सरी का संचालन करने वाले संजय क्षेत्री की मानें तो एकाध लोग ही नर्सरियों में पहुंच रहे हैं। यह वह सीजन था, जब उनकी कमाई होती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फूलों की बिक्री नहीं हो रही है। जिससे उनके फूल बर्बाद हो रहे हैं। हालत यह है कि मजदूरों का दिहाड़ी भी उन्हें जेब से देनी पड़ रही है।

इसी तरह दूसरे नर्सरी संचालक जोहडी गांव निवासी नंदलाल भी परेशान हैं। नर्सरी ही उनकी कमाई का जरिया है, लेकिन ग्राहक न आने के कारण फूलों को तोड़कर ऐसे ही फेंकना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर लॉकडाउन और ज्यादा रहता है तो उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed