Uttarakhand Lockdown: दून पुलिस आपके लिए है आप घर पर ही रहिये, डॉक्यूमेंट्री में देखें कैसे संभाला मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अपने काम की एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि पुलिस आपके लिए सड़कों पर है, आप अपने घर पर ही रहिये।
दून पुलिस ने शुरुआत में ही मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस की शुरूआती भूमिका लॉकडाउन में कानून व्यवस्था का पालन कराने से शुरू हुई थी। लेकिन दो दिन बाद ही पुलिस ने लोगों की रसोई का जिम्मा भी अपने कंधों पर ले लिया।
सभी थाना क्षेत्रों में डिलीवरी ब्वायज की तैनाती कर लोगों को राशन व खाना पहुंचाना शुरू कर दिया। जो लोग दुकानों पर लाइनों में लगे थे, अब उन्हें घर पर ही भोजन व राशन की आपूर्ति की जा रही है।
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में मदद मिली
इससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ, बल्कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में मदद मिली। इसके बाद कंट्रोल रूम पर लोगों की सहायता शुरू की गई। समय समय पर खुद पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी इस कंट्रोल रूम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को दूर करने में मदद कर रहे हैं।
इस डॉक्यूमेंट्री में पुलिस ने अपने इन्ही सब कामों को दर्शाया है। ताकि, लोग निश्चिंत होकर घर मे रहें। थानों में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। डीआईजी जोशी का कहना है कि पुलिसकर्मी जनता की सेवा में जुटे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.