फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : before free ration quota apl family double ration order released

Uttarakhand Lockdown : अभी फ्री राशन का कोटा जारी नहीं हुआ कि एपीएल परिवारों को दो गुना राशन देने का आदेश

Fri, 10 Apr 2020 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Apr 2020 01:14 PM IST
सार

  • फ्री का राशन बांटे या एपीएल और अन्य को दोगुना राशन, असमंजस में राशन डीलर

विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : before free ration quota apl family double ration order released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के सरकार के नई-नई घोषणाओं के बाद पूर्ति विभाग और राशन डीलर असमंजस में पड़ गए हैं।

विज्ञापन


अभी तक सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को फ्री में तीन महीने के राशन के कोटा जारी नहीं हुआ कि अब सरकार ने एपीएल और बिना कार्ड वाले लोगों को भी कम दामों में राशन देने की घोषणा कर दी है। जिससे पूर्ति विभाग और राशन डीलर असमंजस में हैं कि किस तरह से राशन का वितरण किया जाए। राशन डीलरों ने इस संबंध में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

दरअसल, अभी तक राज्य खाद्य योजना के तहत एपीएल पीले कार्ड धारकों को प्रति माह साढ़े सात किलो राशन, जिसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चालव शामिल हैं प्रति कार्ड मिलता है। जबकि बीपीएल कार्ड धारक सफेद कार्ड वालों को प्रति यूनिट के हिसाब से दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल व अंत्योदय गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलो राशन प्रति माह मिलता है।
विज्ञापन


कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने पहले सभी कार्ड धारकों को तीन माह का राशन एक साथ दिए जाने की घोषणा की। जिसका वितरण सस्ते गल्ले की दुकानों पर अभी तक हो रहा है। इसके तहत इस माह लोगों को दो महीने का राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन महीने प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो चावल फ्री में देने की घोषणा की। जो राज्य में लागू है, लेकिन अभी तक इसका कोटा जारी नहीं हुआ है। इसके बाद अब सरकार ने सभी कार्ड धारकों को भी प्रतिमाह मिलने वाले राशन को दोगुना करने की घोषणा कर दी है।
 

राशन की दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करना चुनौती

इसके साथ ही बिना कार्ड धारकों को भी राशन देने का निर्णय लिया है। सरकार के रोज हो रहे इन आदेशों के बाद पूर्ति विभाग के साथ ही राशन डीलर भी असमंजस में हैं कि इसका वितरण कैसे किया जाए। क्योंकि अभी तक पहले आदेश के अनुरुप ही तीन महीने के राशन का वितरण किया जा रहा है। इसके बाद फ्री और एपीएल परिवारों और बिना राशन कार्ड धारकों को भी राशन का वितरण किया जाना है। ऐसे में कैसे व्यवस्था बनाए इसके लिए सभी चिंचित हैं।

जब से और तीन महीने का फ्री का राशन देने की घोषणा हुई है। राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसको नियंत्रित करना राशन डीलरों के लिए डेढ़ी खीर बना हुआ है। पुलिस आदि की भी कोई व्यवस्था न होने के कारण ऐसे दुकानों पर कोरोना के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ हैं। फिलहाल तो दो माह का राशन मिल रहा है। जब फ्री का राशन मिलना शुरू होगा तो इससे अधिक भीड़ दुकानों पर एकत्रित होने की संभावना है। जिसके लिए राशन डीलर चिंतित है। राशन डीलर्स वेलिफेयर सोसायटी ने सरकार से मांग की है कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई करें।

फिलहाल अभी दुकानों पर तीन महीने वाले राशन का वितरण किया जा रहा है। सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को फ्री में प्रति यूनिट पांच किलो चावल का कोटा अभी जारी नहीं हुआ है। जारी होते ही इसे राशन की दुकानों में पहुंचा दिया जाएगा। इसके साथ ही अब एपीएल परिवारों को भी दोगुना राशन देने के निर्देश हुए हैं। जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।
जेएस कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed