{"_id":"63271d20c1627367642599c7","slug":"uttarakhand-corona-update-today-8-new-infected-patients-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: तीन जिलों में आठ नए संक्रमित मिले, 202 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: तीन जिलों में आठ नए संक्रमित मिले, 202 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Sun, 18 Sep 2022 07:02 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:02 PM IST
सार
फिलहाल प्रदेश में 202 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही संक्रमितों की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.47 से बढ़कर 1.97 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में लंबे समय बाद तीन जिलों में आठ नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल प्रदेश में 202 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 198 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
Lumpy Virus: मैदान से अब पहाड़ों में भी पहुंचा लंपी का संक्रमण, रोकथाम के लिए 4 लाख वैक्सीन का ऑर्डर भेजा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 399 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए आठ मामलों में देहरादून में पांच, नैनीताल में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मरीज शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, हरिद्वार, चमोली, चंपावत, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.47 से बढ़कर 1.97 दर्ज की गई है।