फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Lumpy virus spread in hilly areas also

Lumpy Virus: मैदान से अब पहाड़ों में भी पहुंचा लंपी का संक्रमण, रोकथाम के लिए 4 लाख वैक्सीन का ऑर्डर भेजा

Thu, 15 Sep 2022 09:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 09:25 PM IST
सार

मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के बाद पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में भी पशुओं में लंपी बीमारी के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Lumpy virus spread in hilly areas also
देहरादून में लंपी बिमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों से पशुओं में शुरू हुई लंपी बीमारी पहाड़ों तक पहुंच गई है। संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने चार लाख गोटपॉक्स वैक्सीन का ऑर्डर भेजा है। रोग से प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 209 पशुओं की इस बीमारी से मौत हुई है। 

विज्ञापन


मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के बाद पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में भी पशुओं में लंपी बीमारी के मामले सामने आए हैं। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 14805 मवेशी बीमारी की चपेट में आए हैं। इनमें हरिद्वार में 122, देहरादून में 77, पौड़ी में आठ और टिहरी जिले में दो पशुओं समेत कुल 209 की मौत हुई है। 4500 रोग से बीमार पशु उपचार के बाद ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में 33 नए संक्रमित मिले, 207 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग ने 5.80 लाख गोटपॉक्स वैक्सीन खरीद कर जिलों को वितरित किए। रोग की रोकथाम के लिए मैदानी जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। अब बीमारी पहाड़ों तक पहुंचने से विभाग की चुनौती बढ़ गई है।

विभाग ने गोटपॉक्स वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को चार लाख टीके का आर्डर दिया है। संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रक डीके शर्मा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए चार लाख वैक्सीन आर्डर दिया गया। रोग की रोकथाम के लिए सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed