फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: More than 65 lakh people did not get booster dose

Uttarakhand Corona Update: 65 लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज, पढ़ें क्या है विशेषज्ञों की राय

Thu, 29 Dec 2022 08:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Dec 2022 08:38 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 लाख से अधिक है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: More than 65 lakh people did not get booster dose
कोरोना वैक्सीन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रदेश में अब तक 65 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ली है, लेकिन बूस्टर डोज नहीं लगवाई। विशेषज्ञों की मानें तो बूस्टर डोज लगवाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक साबित होगा। 

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य
विज्ञापन


अब तक 22.13 लाख लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 लाख से अधिक है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 91.15 लाख लोगों को पहली और 87.23 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। राज्य में पहली डोज शत प्रतिशत लाभार्थियों को लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मिलेगी 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन
बूस्टर डोज लगाने के लिए राज्य में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। हरियाणा से राज्य को कोवॉक्सिन की 30 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है। इसके अलावा 40 हजार डोज और मिलने वाली है। केंद्र सरकार से जल्द 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन मिलने के बाद बूस्टर डोज लगाने के अभियान में तेजी आएगी। 

बूस्टर डोज में ऊधमसिंह नगर पीछे
पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई, जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिला 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। 

विशेषज्ञ की राय
ऐसा नहीं है कि बूस्टर डोज लगाने से कोरोना संक्रमण नहीं होगा, लेकिन वैक्सीन लगाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक होगा। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा गया कि वैक्सीन की दूसरी या बूस्टर लगवाने वाले डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन संक्रमण का प्रभाव कम होने से जल्द स्वस्थ हो गए। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई, वे अवश्य वैक्सीन की खुराक लें। 
- डॉ. एनएस बिष्ट, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल कोरोनेशन 

प्रदेश में कोवॉक्सिन की कमी नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार से 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी। प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
- आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य 

डोज                  वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
पहली डोज           91,15,331
दूसरी डोज            87,23,295
बूस्टर डोज            22,13,516

अब तक बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या (प्रतिशत में)
जिला             प्रतिशत में
उत्तरकाशी       47.1
चमोली            39.4
टिहरी             33.1
रुद्रप्रयाग        32.8 
बागेश्वर           32.1
पौड़ी              29.4
नैनीताल          23.9
अल्मोड़ा         23.1
देहरादून         25.5
चंपावत          22.9
हरिद्वार           22.1
पिथौरागढ़      20.7
यूएस नगर     18.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed