{"_id":"630b61ae7f47160aac6519e6","slug":"uttarakhand-corona-update-28-august-45-new-patients-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में मिले 45 नए संक्रमित, 804 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में मिले 45 नए संक्रमित, 804 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Sun, 28 Aug 2022 06:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:14 PM IST
सार
प्रदेश में फिलहाल 804 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.27% प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर छह जिलों में 45 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 43 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 804 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1008 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 45 मामलों में सर्वाधिक 29 मामले देहरादून जिले के हैं। हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल-पिथौरागढ़ में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में चार संक्रमित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.27% प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन