{"_id":"63062a5bd231d64ccc3b789c","slug":"uttarakhand-corona-update-24-august-156-new-patients-found-and-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 156 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 907 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 156 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 907 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Wed, 24 Aug 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:13 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.20 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 12 जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 886 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
Medicines: एक साल में 10 फीसदी तक महंगी हुई दवाएं, शुगर, बीपी से लेकर जीवन रक्षक दवा जानें कितने बढ़ें दाम
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2290 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 66 मामले देहरादून जिले के हैं। इसके अलावा नैनीताल में 41, हरिद्वार में 13, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में दो-दो, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में सात और ऊधमसिंह नगर में नौ संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं, टिहरी के अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.20 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई।