फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medicines became costlier by 10% in a year sugar, BP Medicine

Medicines: एक साल में 10 फीसदी तक महंगी हुई दवाएं, शुगर, बीपी से लेकर जीवन रक्षक दवा जानें कितने बढ़ें दाम

Mon, 22 Aug 2022 01:15 PM IST
रेनू सकलानी वैभव भाटिया, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
वैभव भाटिया, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 PM IST
सार

दवा कारोबार पर कोरोनाकाल के लॉकडाउन की सबसे अधिक मार पड़ी। चीन से दवाओं का कच्चा माल आना बंद हो गया था। लॉकडाउन हटा तो माल की आपूर्ति सामान्य हो गई। लेकिन तब डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं।

विज्ञापन
Medicines became costlier by 10% in a year sugar, BP Medicine
दवा - फोटो : demo

विस्तार

एक साल में कई जरूरी दवाओं के दाम दस फीसदी तक बढ़े हैं। दवा कंपनियों ने धीरे-धीरे करके दवाओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जेब पर आर्थिक भार डाला है। इन में शुगर और बीपी की जैसी जरूरी दवा शामिल हैं। थायराइड की दवा की कीमत दोगुनी हो गई है। 

विज्ञापन


सिडकुल दवा बनाने वाली कंपनियों का हब है। 300 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं। दवा कारोबार पर कोरोनाकाल के लॉकडाउन की सबसे अधिक मार पड़ी। चीन से दवाओं का कच्चा माल आना बंद हो गया था। लॉकडाउन हटा तो माल की आपूर्ति सामान्य हो गई। लेकिन तब डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। दवा कंपनियों के पास पहले कच्चा माल स्टॉक में था, जिससे कीमतें नहीं बढ़ाई गई। लेकिन अब स्टॉक खत्म होने के साथ कच्चा माल की उपलब्धता महंगी है। जिससे दवाओं की कीमतें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं महंगी हो गई हैं। कोरोनाकाल में चीन से कच्चे माल की आपूर्ति बंद रही। अब स्थिति सामान्य तो हुई पर कीमत बढ़ गई। इससे दवाइयां महंगी हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित गर्ग, प्रदेश महामंत्री, उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ

गत्ते की पेटी और प्लास्टिक बोतलों में दवाइयां आती हैं। गत्ता और प्लास्टिक भी महंगा हो गया। इसका असर दवाओं की कीमत पर पड़ा है। 
- विवेक अग्रवाल, सदस्य, ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन  
 

मुख्य दवाओं के मूल्य 
  दवा का नाम       पहले और अब
- डायपेड एम 2 - 210-230 (शुगर)
- लोरामफाइव      57-69 (बीपी)
- मेटकोड 200 -153-169 (एंटीबायोटिक्स)
- सेट्रेअमराकजॉल  57-69 (एलर्जी)
- एलट्रक्सिन       80-172 (थायराइड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed