{"_id":"62ff9f69ab771a7fe12805b7","slug":"uttarakhand-corona-update-19-august-156-new-patients-found-and-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 120 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 120 हुए ठीक
Fri, 19 Aug 2022 08:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:07 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1006 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 977 सक्रिय मरीज थे। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 120 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1006 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 977 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
B. C. Khanduri: पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, थकावट और कमजोरी की शिकायत पर लाया गया था अस्पताल
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1919 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 71 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 10, नैनीताल में 30, अल्मोड़ा में सात, चमोली में एक, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में पांच, ऊधमसिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत दर्ज की गई।