{"_id":"62fb974676b8b953453032c3","slug":"uttarakhand-corona-update-16-august-160-new-patients-found-and-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 160 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 321 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 160 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 321 हुए ठीक
Tue, 16 Aug 2022 06:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:42 PM IST
सार
प्रदेश में अब धीरे-धीरे सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। फिलहाल प्रदेश में 978 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होने लगे हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 160 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 321 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 978 पहुंच गई है।
विज्ञापन
Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1723 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 160 मामलों में सर्वाधिक 58 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 11, नैनीताल में 56, अल्मोड़ा में दो, चमोली में पांच, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ व टिहरी में तीन-तीन, रुद्रप्रयाग में एक और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। साथ ही श्रीमहंत इंदिरेश और सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन