{"_id":"62f8bf11ab771a7fe128021e","slug":"booster-dose-will-be-given-to-one-lakh-people-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण
Sun, 14 Aug 2022 02:56 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:56 PM IST
सार
प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है, जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
बूस्टर खुराक
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 और 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
टीकाकरण के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है, जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSSC: एसटीएफ ने तोड़ी मोरी के दुर्ग की दीवार, कई सफेदपोश होंगे गिरफ्तार, परीक्षा से पांच दिन पहले हुआ खेल
विज्ञापन
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय टीकाकरण अभियान के लिए राज्यभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर लोग प्रीकॉशन डोज लगा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने विगत 15 जुलाई से 18 आयु वर्ग से अधिक के लाभार्थियों को आगामी 30 सितंबर तक नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके तहत राज्य में अब तक 16 फीसदी लोगों को निशुल्क प्रीकॉशन डोज लगा दी गई है।