{"_id":"63232714f8af5a7787566ed9","slug":"uttarakhand-corona-update-15-september-33-new-infected-patient-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में 33 नए संक्रमित मिले, 207 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में 33 नए संक्रमित मिले, 207 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Thu, 15 Sep 2022 06:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:54 PM IST
सार
बता दें कि फिलहाल प्रदेश में 207 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.30 से घटकर 2.33 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के छह जिलों में 33 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 18 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। फिलहाल प्रदेश में 207 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 193 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1384 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 33 मामलों में सबसे ज्यादा 11 मामले नैनीताल में आए हैं। वहीं, देहरादून में सात, हरिद्वार में एक, अल्मोड़ा व चमोली में छह-छह और पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
साथ ही बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.30 से घटकर 2.33 दर्ज की गई है।