फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona curfew News: Learning Driving Licence Will Make online Soon

उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू में मिली सुविधा, अब घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 18 May 2021 12:08 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 12:08 PM IST
सार

कोरोना कर्फ्यू में अगर आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Corona curfew News: Learning Driving Licence Will Make online Soon
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में परिवहन विभाग जल्द ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके साथ ही आरसी का रिन्यूअल भी घर बैठे हो सकेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन मंत्रालय ने कोरोना कर्फ्यू के बीच कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने का काम किया है। इसके तहत मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस की शुरुआत प्रक्रिया और आरसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।
विज्ञापन


इस फेसलेस सेवा के लिए मंत्रालय ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस भेज दी हैं। इन गाइडलाइंस के तहत उत्तराखंड में भी फेसलेस प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी के अगुवाई में इस पर काम शुरू हो चुका है। एनआईसी को आरटीओ ने सॉफ्टवेयर में तब्दीली करने को लेकर पत्र भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 15 से 20 दिन के भीतर फेसलेस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनेगा लाइसेंस
सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ड्राईवर/लर्नर लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि यह सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध है या आरटीओ जाना पड़ेगा। नए नियमों के तहत लर्निंग लाइसेंस बनने के साथ ही इसका प्रिंट निकालने तक की पूरी प्रक्रिया घर से ही अमल में लाई जा सकती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणपत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल चिकित्सा प्रमाणपत्र, लर्निंग लाइसेंस एप्लाई करने और रिन्यूअल में किया जा सकता है। 

फिलहाल 30 जून तक का समय

देश भर में कोविड-19 संकट को देखते हुए सड़क और परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट जैसे मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता की तिथि 30 जून निर्धारित की हुई है। 
 
देहरादून में लाइसेंस के लिए अभी इंतजार
आरटीओ देहरादून में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया फिलहाल कोविड की वजह से बंद है। आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि परिवहन विभाग की पूरी टीम प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने में लगी हुई है। जैसे ही लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी तो सबसे पहले बैकलॉग यानी जिन्होंने पहले से आवेदन किए हुए हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed