दलित सियासत के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नौ को पूरे प्रदेश में उपवास पर रहेंगे कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित राजनीति पर मचे देशव्यापी शोर के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस अपने तरीके से सक्रिय होने जा रही है। पार्टी हाईकमान के एलान के साथ कदमताल करते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में उपवास कार्यक्रम आयोजित करेगी।
वाल्मीकि मंदिरों में जाने के अभियान को पूर्व सीएम हरीश रावत ने मौजूदा परिस्थितियों में और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रुद्रपुर और हरिद्वार जिले के वाल्मीकि और रैदास मंदिरों में पूर्व सीएम हरीश रावत ने 13 से 16 अप्रैल तक जाने का कार्यक्रम तय कर लिया है।
देशव्यापी दलित सियासत को उत्तराखंड के सियासी दल अपने हिसाब से देख रहे हैं। भाजपा कुछ दिन पूर्व अपने दलित नेताओं के साथ इस मामले में चर्चा कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस का अब नौ अप्रैल को प्रस्तावित उपवास की तैयारी पर जोर है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुसार, पूरे प्रदेश में उपवास का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें देश के सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त करने की कोशिशें कर रही हैं। कांग्रेस इस मुश्किल समय में अपना दायित्व निभाएगी।
इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी मौके की नजाकत समझते हुए वाल्मीकि मंदिरों में जाने के अपने अभियान को बढ़ा दिया है। रावत ने बताया कि वह रुद्रपुर और हरिद्वार जिले में चार दिन रहेंगे।
इस दौरान वाल्मीकि और रैदास मंदिरों में जाकर वह कांग्रेस की हार के कारणों और मोदी मॉडल की सच्चाई को जानने का काम तो करेंगे ही, साथ ही सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के पार्टी के प्रयासों में अपनी तरफ से योगदान करेंगे।