फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress support of Kisan agitation, Announce To Protest on 8th December

उत्तराखंड: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आठ दिसंबर को धरना प्रदर्शन का ऐलान

Sun, 06 Dec 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Congress support of Kisan agitation,  Announce To Protest on 8th December
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कांग्रेस ने आठ दिसंबर को प्रस्तावित किसानों के बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस दिन कांग्रेसी सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। 

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कहा कि केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था।
विज्ञापन



अभी तक भाजपा ने यह वादा पूरा नहीं किया है। किसान बढ़ती परेशानी के कारण आत्महत्या करने को विवश हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने आठ दिसंबर के बंद का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस इस मांग का समर्थन करती है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पीसीसी की ओर से सभी पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आठ दिसंबर को सभी जिलों में कांग्रेस धरना, प्रदर्शन आदि के जरिए कृषि कानूनों का विरोध जताएगी और किसानों के आंदोलन का समर्थन करेगी। 

प्रीतम सिंह ने हरीश, इंदिरा से बात की
पीसीसी के स्तर से अब यह भी जताने की कोशिश हो रही है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में कोई मतभेद नहीं है और फैसला एक दूसरे की सहमति से ही लिए जा रहे हैं। किसान आंदोलन को समर्थन देने से पहले कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता करन माहरा सहित पार्टी पदाधिकारियों से भी बात की। 


शनिवार को कृषि कानून रद्द करने की मांग का प्रस्ताव किया था पारित 
किसान आंदोलन को कांग्रेस पहले से ही समर्थन देती आई और शनिवार को उसने कृषि कानूनों को रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित किया था। अब आठ दिसंबर को कांग्रेस ने प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed