फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja sends letter to Harish Rawat for stay away from Yatra

उत्तराखंड: कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा

Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
सार

कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजे पत्र में लिखा कि आपने हाल ही में कुछ विवादित बयान भी दिए हैं। अगले कुछ महीनों में राज्य में चुनाव होने वाले हैं और पार्टी को एकजुट होकर काम करना होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja sends letter to Harish Rawat for stay away from Yatra
हरीश रावत और कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा की हाल की गतिविधियों के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें प्रोटोकॉल याद दिलाते हुए एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आप रोड शो और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं लेकिन इसकी सूचना न तो प्रदेश अध्यक्ष को दी गई और न ही मुझे बताया गया। प्रभारी ने अनुरोध करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का इशारा भी कर दिया है।

विज्ञापन

बता दे कि कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए थोड़े समय के लिए ब्रेक पर थे। करीब तीन माह बाद दिल्ली अन्य प्रवासों पर स्वास्थ्य लाभ लेकर रावत लौटते हुए सक्रिय हो गए। उन्होंने हरिद्वार में एक रोडशो किया। रावत खाटी कांग्रेसी हैं और हरिद्वार सांसद रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा वहां उनके तमाम समर्थक भी हैं तो रोडशो में अच्छी खासी संख्या में लोग जुड़े। इसके बाद उन्होंने कई और कार्यक्रम किए। अब वह कुमाऊं दौरे पर हैं। उनका एक कार्यक्रम अल्मोड़ा व अन्य स्थानों का प्रस्तावित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू: हरीश रावत बोले- मैं घर बैठा था, उन्होंने ललकारा मैं आ गया, बस भाजपा के लगाए कलंक से मुक्त हो जाऊं

हरदा की इस सक्रियता पर पार्टी के नेता भी असहज थे। वह पार्टी हाईकमान पर इस पर रोक लगाने का दबाव बना रहे थे ऐसी जानकारियां सामने आई थीं। अब जब प्रदेश प्रभारी का पत्र सामने आया तो सियासी गलियारों में तैरती जानकारियां पुष्ट हो गई। गत एक अक्तूबर को प्रदेश प्रभारी ने पत्र लिखकर हरदा को पार्टी के प्रोटोकॉल याद दिला दिए। उन्होंने साफ़ शब्दों में लिख दिया कि हमारे संज्ञान में आया है कि आप जो यात्राएं व कार्यक्रम कर रहे हैं उसकी जानकारी ना तो मुझे है और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को। प्रभारी ने अनुरोध करते हुए इन कार्यक्रमों पर एक तरह से रोक लगाने की हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed