फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Proposal to include old pension from Agniveer in the election manifesto

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में इन मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल करेगी कांग्रेस, बैठक में ली गई सभी से राय

Sun, 28 Jan 2024 03:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या मुद्दे शामिल होने चाहिए, इसे लेकर बैठक आयोजित की गई। देशभर में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलने वाले इन सुझावों व प्रस्ताव के आधार पर ही कांग्रेस अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Proposal to include old pension from Agniveer in the election manifesto
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक में नेताओं ने राज्य के प्रमुख चुनावी मुद्दे सुझाए। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अग्निवीर भर्ती से लेकर पुरानी पेंशन बहाली को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेगी। इसके लिए शनिवार को देहरादून में कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य से जुड़े प्रमुख चुनावी मुद्दों का प्रस्ताव रखा गया।

विज्ञापन

रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और समिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक ली। बैठक में सभी से राय ली गई कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या मुद्दे शामिल होने चाहिएं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कातिल बेटा:  इंटरनेट पर अधूरा ज्ञान लेकर गलतफहमी पाल बैठा...मां पर किया शक, फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेना में अग्निवीर भर्ती, उत्तराखंड के भर्ती घोटाले, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भंडारी हत्याकांड, खनन, किसानों के मुद्दे घोषणा पत्र में शामिल करने के प्रस्ताव आए। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली को भी आम चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई। देशभर में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलने वाले इन सुझावों व प्रस्ताव के आधार पर ही कांग्रेस अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed