फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress President Karan Mahara may get a new team next month

Uttarakhand Congress: करन माहरा को अगले माह मिल सकती है नई टीम, प्रभारियों की नियुक्ति की तैयारी

Sat, 16 Sep 2023 03:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 250 से अधिक सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यकारिणी में इस बार उपाध्यक्षों की संख्या 30 से 40, महामंत्री 40 से 50 तक हो सकते हैं। जबकि सचिवों की संख्या का आंकड़ा पूर्व की भांति इस बार भी 100 के पार जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress President Karan Mahara may get a new team next month
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की बहुप्रतीक्षित नई टीम की अगले माह अक्तूबर में दशहरे से पहले घोषणा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेशभर में पार्टी का नया सांगठनिक ढांचा खड़ा किया जाएगा। पार्टी संगठन की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पहली बार लोकसभा, विधानसभा और जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस संगठन वर्तमान में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 250 से अधिक सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यकारिणी में इस बार उपाध्यक्षों की संख्या 30 से 40, महामंत्री 40 से 50 तक हो सकते हैं। जबकि सचिवों की संख्या का आंकड़ा पूर्व की भांति इस बार भी 100 के पार जा सकता है।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी की मानें तो इस बार सचिवों को लोस, विस और जिला स्तर पर प्रभारियों का दायित्व सौंपा जा सकता है। इसके पीछे पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी 225 सांगठनिक ब्लाक इकाइयों का गठन कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का आकार पिछली कार्यकारिणियों की तुलना में छोटा हो सकता है। क्षत्रपों के चहेतों की बड़ी फौज के स्थान पर निष्ठावान और सक्रिय युवा कार्यकर्त्ताओं को टीम में जगह दी जा सकती है।

केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार

प्रदेश में नए संगठन की कसरत पूरी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकारिणी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बहुत पहले केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। अब केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।

हैदराबाद कार्यसमिति के बाद हो सकती है घोषणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक 15 से 19 सितंबर के बीच हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में लोस चुनाव से पहले तमाम राज्यों के राजनीतिक हालत पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक के तुरंत बाद पीसीसी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें...अनूठी मान्यता: यहां मंदिर में बिताते हैं एक रात, तो बन जाती है बात...पूजा का नहीं विशेष विधान, न ही जरूरी नियम

पीसीसी की ओर से सदस्यों का चयन कर सूची हाईकमान को भेजी गई है। अब यह पार्टी हाईकमान पर ही निर्भर करता है कि वह कब इसकी घोषणा करती है। - करन माहरा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed