फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress politics.

भीतरखाने हो रही सियासत से कांग्रेस में विधायकों के कान खड़े

Sun, 17 Jan 2016 01:35 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jan 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress politics.

उत्तराखंड कांग्रेस में साल 2017 में विधायकी का ताज सिर पर सजाने का ख्वाब पाले दिग्गजों की राह इस बार आसान नहीं दिख रही है। चुनाव में उनके अपने ही वजीर उल्टी चाल चलकर मात दिला सकते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के कब्जे वाली डोईवाला, धर्मपुर और राजपुर विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए अभी से विधायक चुनावी बिसात की हर चाल से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं। दून में विधान सभा की 10 सीटों में से छह पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं, इनमें डोईवाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें आसान नहीं हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की क्षेत्र में सक्रियता कुछ कम रही है। इसका फायदा उठाकर इस सीट से संभावित दावेदार क्षेत्र में कुछ ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इस सीट पर वर्ष 2007 के विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले एसपी सिंह के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी को मात मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी यहां से जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, इको टूरिज्म के उपाध्यक्ष एसपी सिंह और पूर्व प्रमुख प्रभु लाल बहुगुणा सहित कई संभावित दावेदारों की भरमार है। वहीं, कांग्रेस के कब्जे वाली धर्मपुर, राजपुर सीट पर ब्लॉक और बूथ अध्यक्षों के जरिये चुनावी बिसात बिछाई जा रही है।

इन दोनों ही विधान सभा क्षेत्रों में संगठन को ब्लॉक और बूथ अध्यक्ष बनाने थे, लेकिन संगठन और क्षेत्रीय विधायकों के बीच अध्यक्षों को लेकर सहमती नहीं बनने से अब तक बूथ और ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बन पाए हैं।

मेरी विधान सभा क्षेत्र में चार ब्लॉक बना दिए गए हैं, इसमें दो में पहले से अध्यक्ष हैं और दो बनने हैं। 22 जनवरी के बाद सभी ब्लॉक और बूथ अध्यक्ष बना दिए जाएंगे।
- राजकुमार, विधायक राजपुर

शिलान्यास एवं अन्य कार्यक्रमों के जरिये जन समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर किया जा रहा है, इस बार मेरी विधानसभा में कुछ ब्लॉक बढ़े हैं, कुछ ब्लॉक अध्यक्ष पहले से बने हैं। रही बात चुनाव तैयारी की, पूरे साल भर इसकी तैयारी रहती हैं।

- दिनेश अग्रवाल, खेल मंत्री और विधायक धर्मपुर

महानगर की धर्मपुर और राजपुर दो ऐसी विधान सभाएं हैं जहां अब तक ब्लॉक और बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाएगी है। प्रयास किया जा रह है कि जल्द ही इनकी नियुक्ति की जाए।
- पृथ्वीराज चौहान, महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed