फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress national spokesperson Abhay Dubey Attack On Modi government for JPC

Dehradun: अभय दुबे ने मोदी सरकार को घेरा, 'अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाया, जेपीसी बनाने से क्यों डर रहे?'

Fri, 17 Feb 2023 09:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:03 PM IST
सार

अभय दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के अंशों को बेशक संसदीय कार्यवाही से हटा दिया हो, लेकिन देश की जनता सब देख रही है कि संसद में क्या हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress national spokesperson Abhay Dubey Attack On Modi government for JPC
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने केंद्र सरकार पर अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सबकुछ ठीक है तो केंद्र सरकार इस मामले में जेपीसी बनाने से क्यों डर रही है?

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए अभय दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के अंशों को बेशक संसदीय कार्यवाही से हटा दिया हो, लेकिन देश की जनता सब देख रही है कि संसद में क्या हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक मित्र पूंजीपति को विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनाने में मदद क्यों की और वह इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय खुलासे पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति को दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें से दूसरे स्थान पर पहुंचने के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन, पार्टी सरकार की ओर से प्रायोजित निजी एकाधिकारों के खिलाफ है, क्योंकि वह जनता के हितों के विरुद्ध होते हैं। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पार्टी जानना चाहती हैं कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों डर रही है, जबकि संसद के दोनों सदनों में उसका अच्छा बहुमत है।

दुबे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ईडी, सीबीआई और डीआरआई (खुफिया राजस्व निदेशालय) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक या सैद्धांतिक प्रतिद्वंदियों को डराने-धमकाने के लिए किया है। पत्रकार वार्ता में मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह, याकुब सिद्धिकि, महेंद्र नेगी, राजेश चमोली, शीशपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed