फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Morcha officials made serious allegations against each other

Uttarakhand: कांग्रेस में फिर घमासान...मोर्चा पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 02 Aug 2023 10:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Aug 2023 10:29 PM IST
सार

मामला प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो के बाद से शुरू हुआ। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता गरिमा ने अपनी ही पार्टी के महामंत्री राजेंद्र शाह पर गंभीर आरोप लगा दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Morcha officials made serious allegations against each other
कांग्रेस

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में बड़े नेताओं के बीच धींगामुश्ती आम बात है, लेकिन इस बार मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों ने संभाला है। प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने महामंत्री राजेंद्र शाह पर पार्टी में अराजकता फैलाने, अनुशासनहीनता जैसे आरोप लगाए हैं। वहीं, सबूतों के साथ शाह के कारनामों को सामने लाने का दावा किया है। दूसरी तरफ शाह ने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करती हैं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


Doon University: सीएम धामी ने छात्रों को दिया 'मंत्र', कहा- कोई परेशानी आए तो पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लें
विज्ञापन


मामला प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो के बाद से शुरू हुआ। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता गरिमा ने अपनी ही पार्टी के महामंत्री राजेंद्र शाह पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि शाह ने हमेशा प्रदेश अध्यक्षों के नाक में दम मचाकर रखा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल के कार्यकाल में शाह ने कई बार अनुशासनहीनता की, उन्हें कभी चैन से काम नहीं करने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनकी ओर से करन माहरा को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि शाह कई बार कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार बने हैं। गरिमा ने कहा कि शाह अपनी बदजुबानी और बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। शाह के दिल्ली के जंतर-मंतर के काले कारनामे भी उनके पास पहुंचने वाले हैं, शीघ्र ही वह सबूतों के साथ सबके सामने रखेंगी।

इधर, राजेंद्र शाह ने भी पलटवार करते हुए गरिमा को स्वयंभू प्रवक्ता करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान दिल्ली जंतर-मंतर पर छह साल धरना दिया। इस दौरान कई संगठनों ने वहां आंदोलन किया।

गारिमा ने उनका ही नहीं सभी संगठनों और आंदोलकारियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अगर किसी को कोई पद दिया है तो उसे उस पद का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बातें गरिमा ने उनके बारे में कहीं है, यदि वह साबित नहीं करती हैं तो वह उनके खिलाफ कोर्ट जाकर मानहानि का दावा पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed