फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress laalten yatra today against BJP government

लालटेन यात्राः उत्तराखंड सरकार में मनुष्य के रूप में उल्लू का अवतार लिए लोग - हरीश रावत

Thu, 27 Feb 2020 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Feb 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Congress laalten yatra today against BJP government
- फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का विकास कार्य खोजने के लिए लालटेन लेकर निकले कांग्रेसियों ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर दो बड़ी घोषणाएं कर दीं। चुनावी बिगुल फूंकते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर 250 यूनिट बिजली (प्रत्येक दो महीने में) और एक परिवार को साढ़े सात सौ लीटर पानी प्रतिमाह फ्री दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के तीन वर्षों का विकास खोजने के लिए बुधवार को कांग्रेसियों ने एमबी इंटर कॉलेज से रामलीला मैदान तक लालटेन यात्रा निकाली। कांग्रेस के सभी दिग्गज इसमें शामिल हुए। हजारों की संख्या में लालटेन लेकर चल रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन वर्ष में 33, 132, 220 और 400 केवी का एक भी सबस्टेशन नहीं बनवाया, जबकि कांग्रेस सरकार में 400 केवीए के 28 और 33 केवीए के 100 बिजली घरों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि 250 यूनिट बिजली दो माह में फ्री देने से राज्य पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में राज्य की जल विद्युत परियोजना पूरी होने के साथ ही कई सोलर पॉवर प्लांट की योजना भी शुरू हो जाएगी और 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। रावत की इस घोषणा को चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की वजह से ही केजरीवाल लोगों को निशुल्क बिजली दे पा रहे हैं। 

हरीश रावत के बिगड़े बोल

नेता प्रतिपक्ष और लालटेन यात्रा की संयोजक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में गूंगी और बहरी सरकार बैठी है। तेल और खाद्य सामग्री महंगी कर शराब सस्ती कर दी गई है। सरकार युवाओं को नशे की लत डालना चाह रही है। उन्होंने कहा कि सभी को सत्ता तक पहुंचने के लिए एक साथ खड़े होना होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और युवा विरोधी सरकार प्रदेश में चल रही है। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार धृतराष्ट्र की तरह काम कर रही है। राष्ट्रवाद पहले और बाकी सब गौंण की भावना के तहत गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक पर ध्यान नहीं दे रही है। देवभूमि में शिक्षा महंगी और शराब सस्ती कर दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मांणी ने कहा कि टैक्स लगाकर भाजपा ने कफन भी महंगा कर दिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि तीन वर्ष में विकास कहीं भी दिखाई नहीं पड़ा है।  

रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के बोल बिगड़ गए। कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में मनुष्य के रूप में उल्लू का अवतार लिए लोग बैठे हैं। रात में इनको सिर्फ अपना घर दिखता है। मजदूर और गरीब नहीं दिखाई पड़ते हैं। 450 करोड़ रुपये किसान का बकाया अदा नहीं किया है। मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा डोईवाला में किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेसियों ने एकजुटता के साथ दिया एकता का संदेश 

प्रदेश सरकार के तीन वर्षों का विकास खोजने के लिए लालटेन लेकर निकले कांग्रेसी नेताओं ने एकजुटता के साथ एकता का संदेश दिया। जनसभा संबोधन के दौरान एलान कर दिया कि 2017 की हार का बदला 2022 में चुकाएंगे। लालटेन पदयात्रा के बहाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया और सभी दिग्गजों को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया। 

ये रहे मौजूद

गोविंद सिंह कुंजवाल, किशोर उपाध्याय, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, हेमेश खर्कवाल, केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, तिलक राज बेहड़, मदन बिष्ट, जीतराम, सरोजनी कंत्यूरी, आर्यंद्र शर्मा, नारायण राम, मनोज जोशी, जितेंद्र शर्मा, गोपाल गंगोला, भूवन कापड़ी, विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यकांत धस्माना, आदेश चौहान, राजकुमार, सरिता आर्या, सुमित्रा प्रसाद, हरीश चंद्र दुर्गापाल, सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, नंदन सिंह चौहान, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, दीपक बल्यूटिया, उमेश कबड़वाल, अमन बिंद्रा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, इकबाल भारती, मयंक भट्ट, सुमित्तर भुल्लर, सुहेल सिद्दीकी, शकील सलमानी, पीयूष आगरी, मधु सांगुड़ी, संध्या डालाकोटी, किरण डालाकोटी, राजेंद्र दुर्गापाल, राजेश रस्तोगी, राजेंद्र नेगी, संजय किरौला, भोलादत्त भट्ट, दीप सती, हेम भट्ट, पीयूष आगरी, भागीरथी बिष्ट, पुष्पा संभल, रत्ना श्रीवास्तव, गुफरान, उवेश राजा, इस्लाम मिकरानी, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, हेमंत बगड्वाल, गोविंद बिष्ट, हेमंत साहू, नेत्र वल्लभ जोशी, मदन मोहन जोशी, सतनाम सिंह, मान सिंह ग्रोवर, परमजीत सिंह संटी, बलजीत सिंह, सतीश पांडे।  

ये हुए पार्टी में शामिल 

मारुति शाह, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी, रवींद्र रावत पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष, देवेंद्र नेगी, देवेंद्र मठपाल। 

कांग्रेस की लालटेन यात्रा पर सरकार का पलटवार

कांग्रेस की लालटेन यात्रा पर सरकार ने पलटवार किया है। सरकार के प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है। लालटेन यात्रा भी कांग्रेस में चल रही आपसी लड़ाई का एक हिस्सा है। पिछले तीन वर्षों में कहां विकास नहीं हुआ, विपक्ष सरकार को बताए। 

बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश हमारी दीदी हैं। विपक्ष को उनकी सेहत की चिंता नहीं है। लेकिन हमें उनकी चिंता है। विपक्ष को यदि प्रदेश में कोई विकास नजर नहीं आ रहा है तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। 

कौशिक ने विपक्ष को नसीहत दी कि तीन साल की विकास पुस्तिका को जरूर पढ़ें। इससे विपक्ष को पता लग जाएगा कि कितना विकास सरकार ने किया है। मंथन कार्यक्रम में सरकार की ओर से विपक्ष को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे नहीं आए। विपक्ष की ओर से जनहित से जुड़े जो भी मुद्दे उठाए जाएंगे। सरकार उसका जवाब देने को तैयार है। 

कांग्रेस की नजर में दोष, सर्च लाइट से भी नहीं दिखेगा: भाजपा

प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को लालटेन लेकर ढूंढने निकली कांग्रेस पर बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने निशाना साधा। पार्टी ने कांग्रेस की लालटेन यात्रा को हास्य नाटक की मिसाल दी। पार्टी ने कहा कि यदि नजर में ही दोष हो तो सर्च लाइट से भी कुछ दिखाई नहीं देता।

यहां जारी एक प्रेस बयान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह प्रदर्शन हास्य नाटक जैसा था। कांग्रेस नेता दिन के उजाले में लालटेन लिए चल रहे थे। इससे साफ  है कि कांग्रेस दिमागी खोखलेपन की शिकार है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राज्य के विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।

इन तीन वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण केंद्र सरकार की बड़ी-बड़ी विकास योजनाएं प्रदेश में तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सतत विकास व भाजपा की सतत सफ लताओं से सदमे में है । इस कारण उसके नेता दृष्टि दोष के शिकार हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को सर्च लाइट में भी कुछ दिखाई नहीं देगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed