फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress harish rawat continues yatra despite kumari selja letter leaders Join him Politics News

उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली

Tue, 06 Oct 2026 11:29 AM IST
Renu Saklani भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 11:29 AM IST
सार

कांग्रेस के भीतर यात्रा को लेकर उठे सवालों के बीच हरीश रावत ने कुमाऊं में अपना जनसंवाद जारी रखा।
जसपुर से हल्द्वानी तक कई वरिष्ठ नेता और समर्थक उनके साथ नजर आए, जिससे प्रदेश कांग्रेस की सियासत में हलचल और बढ़ गई।

विज्ञापन
Uttarakhand congress harish rawat continues yatra despite kumari selja letter leaders Join him Politics News
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की चिट्टी को दरकिनार कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमाऊं से अपनों के साथ सफर शुरू कर दिया। धन्यवाद जनसंवाद यात्रा में उनके अपने नेता व समर्थक साथ खड़े दिखाई दिए। हरदा ने यात्रा के दौरान प्रभारी की चिट्टी पर कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन


अब यात्रा पूरी करने के बाद सात अक्तूबर को दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात करेंगे। हरीश रावत ने सोमवार को जसपुर से धन्यवाद जनसंवाद यात्रा शुरू की। इस यात्रा में उनके साथ विधायक प्रीतम सिंह, तिलक राज बेहड़, हरीश धामी, मनोज तिवारी, आदेश चौहान, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हिमेश खर्कवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेता व समर्थक खड़े रहे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी की चिट्टी का हरदा की यात्रा पर कोई असर नहीं दिखा। उनके अपने नेताओं ने भी चिट्टी की परवाह किए बिना यात्रा में साथ दिया। वहीं, हरदा के साथ पार्टी के कई विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं की मौजूदगी से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। हरदा की यात्रा जसपुर से काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी होते हुए देर रात हल्द्वानी पहुंची। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका फूलों, आतिशबाजी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी की चिट्टी पर नहीं की किसी तरह की टिप्पणी
पूरी यात्रा के दौरान हरीश रावत ने मीडिया के सवालों के बावजूद प्रदेश प्रभारी की चिट्टी पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की और न ही वह पार्टी में गुटबाजी व बगावत को मानते हैं। उन्होंने कहा, यात्रा में मेरे हाथ पर तिरंगा जरूर है, लेकिन कहीं से भी मैंने इसको पार्टी का कार्यक्रम नहीं बनाया है। पार्टी के लोग जरूर यात्रा में शामिल हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज करेंगे नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद

कई दिनों तक मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में रहा। लोगों व देवी-देवताओं के आशीर्वाद से गंभीर बीमारी से उभकर वापस उत्तराखंड आया हूं। लोगों का धन्यवाद व कृतज्ञता व्यक्त के लिए यात्रा पर निकला हूं। ईडी और भाजपा ने मेरे आत्म स्वाभिमान को कुरेदा है और उससे भी लड़ना है। कुमाऊं की यात्रा पूरी कर मंगलवार को हरीश रावत देहरादून लौटेंगे और सात अक्तूबर को दिल्ली जाकर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी सैलजा से मिलेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed