फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress files case against Karnataka BJP MLA candidate Manikant Rathore

Uttarakhand: कांग्रेस ने कर्नाटक के भाजपा नेता पर देहरादून में दर्ज कराया मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 May 2023 07:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 May 2023 07:31 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress files case against Karnataka BJP MLA candidate Manikant Rathore
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि राठौर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


Dehradun News: प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर कसेगा शिंकजा, जल्द बनेगी नियमावली
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही कड़े शब्दों में निंदा की है। उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी ने अध्यक्ष करन माहरा के प्रतिनिधि के रूप में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर की ओर से धमकी दिए जाने का ऑडियो भी प्रमाण के तौर पर पुलिस का उपलब्ध कराया गया है। अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट में माहरा ने कहा कि खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनीकांत राठौर के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है।

जोशी ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार सुनिश्चित नजर आ रही है और उसके विधानसभा प्रत्याशी गुंडों जैसा व्यवहार करने लगे हैं, लेकिन इसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed