फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress against modi rally

किसी 'तमाशे' से कम नहीं मोदी की रैली : बहुगुणा

Sun, 15 Dec 2013 09:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress against modi rally

नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रैली को तमाशा बताया है।

विज्ञापन


साथ ही भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद करें। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा को उत्सव मोड में बताया है।
विज्ञापन


रैली के बहाने उत्सव
कांग्रेस नेता धस्माना का कहना है कि एक ओर भाजपा नेता उन लोगों केचित्र और सीडी दिखाने का दावा कर रहे हैं जो अभी भी दबे हुए हैं वहीं रैली के बहाने प्रदेश की राजधानी में उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह होर्डिंग्स में नेताओं के मुस्कराते चेहरे, तोरणद्वार, और कटआउट से देहरादून का पाट दिया गया है। वहीं आपदा पीड़ितों को लेकर सरकार पर बेबुनियादी आरोप लगाती है।


उनका कहना है कि प्रदेश के लोगों ने इस बार आपदा केचलते दीपावली और राज्य स्थापना दिवस जैसे समारोह सादगी से किए। जबकि भाजपा करीब 20 करोड़ रुपए खर्च कर उत्सव मना रही है। भाजपा चाहती तो इस रकम से पीड़ितों की मदद कर सकती थी।

एचएन बहुगुणा की रैली भी यादगार थी

मोदी की रैली को रिकार्ड तोड़ बताया जा रहा है। भाजपा 1996 में अपने नेता अटल बिहारी वाजपेयी की रैली को पछाड़ने को बेताब है।

शहर के पुराने लोगों का कहना है कि 1981 में हेमवती नंदन बहुगुणा ने बड़ी रैली कर इंदिरा गांधी को चुनौती दी थी। बहुगुणा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर दुबारा लोकसभा चुनाव लड़ा था।

परेड ग्राउंड में तब स्टेडियम आदि का निर्माण नहीं था ठसाठस भरा था और सड़क के किनारे लोगों ने उनका भाषण सुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed