फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand committee submitted report to CM Recommendation to form Tirthatan and Dharma Parishad

Uttarakhand: तीर्थाटन एवं धर्मस्व परिषद बनाने की सिफारिश, उच्चस्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 03 Jul 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

समिति ने यात्रा प्रबंधन व संचालन के लिए उत्तराखंड तीर्थाटन एवं धर्मस्व परिषद बनाने की सिफारिश की है। परिषद में तीन समितियां बनाने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand committee submitted report to CM Recommendation to form Tirthatan and Dharma Parishad
सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपते समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चारधाम, अन्य धार्मिक यात्राओं व मेलों के संचालन व प्रबंधन के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को रिपोर्ट सौंप दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


समिति ने यात्रा प्रबंधन व संचालन के लिए उत्तराखंड तीर्थाटन एवं धर्मस्व परिषद बनाने की सिफारिश की है। परिषद में तीन समितियां बनाने का सुझाव दिया गया है। पहली कमेटी नीति नियोजन और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनाने, दूसरी विभागों के मध्य समन्वय के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में और तीसरी कमेटी यात्रा के संचालन और प्रबंधन की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों की भी धारण क्षमता आंकी जाए
समिति ने चारधाम यात्रा के निर्बाध और सुगम संचालन के लिए केवल चारों धामों की ही नहीं बल्कि यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों की धारण क्षमता आंकने का भी सुझाव दिया। इसके लिए एक वैज्ञानिक अध्ययन कराए जाने की सिफारिश की गई है। समिति का मानना है कि केवल यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की ही नहीं बल्कि वाहनों की धारण क्षमता का भी आकलन होना चाहिए, ताकि पता चल सके कि किस शहर में वाहनों की पार्किंग की कितनी क्षमता है। इससे ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों का समाधान करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन एवं प्रबंधन के लिए रियल टाइम एआई आधारित तंत्र बनाया जाए
उच्च स्तरीय समिति का मानना है कि यात्रा प्रबंधन प्रणाली को रियल टाइम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित बनाया जाना चाहिए। यह सिस्टम पिछले और मौजूदा यात्रा के आंकड़ों के जरिये यात्रियों व वाहनों की धारण क्षमता, समय-समय पर इनके रुझान और उसी हिसाब से प्रबंधन और संचालन की रणनीति बनाने में मदद कर सकता है। इस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं के लिए जरूरी रियल टाइम सूचनाएं एसएमएस और व्हाट्स एप के जरिये उपलब्ध कराई जा सकती है।

यात्रा संचालन व प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के लिए एसओपी
समिति ने यात्रा संचालन एवं प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने की सिफारिश की है। इस एसओपी में यात्रा से जुड़े विभागों और उनके कर्मचारियों के लिए जिम्मेदारियां स्पष्ट होंगी। उन्हें कब किन परिस्थितियों में क्या दायित्व निभाने हैं, ये एसओपी में स्पष्ट होगा।

उच्च स्तरीय समिति में ये हैं सदस्य
उच्चस्तरीय समिति में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एपी अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मंडल केएस नगन्याल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed